एक बार फिर चीन में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना बढ़ते मामलों के बीच टेस्ला ने शनिवार को अपने शंघाई गिगा फैक्ट्री में कारों के प्रोडक्शन को सस्पेंड कर दिया है। टेस्ला की इस समय चीन के शंघाई में एक गीगाफैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में दुनिया की अन्य सभी टेस्ला फैक्ट्रियों के मुकाबले सबसे बड़े लेवल पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों का प्रोडक्शन किया जाता है। इसी वीकेंड कंपनी की तरफ से सुबह शंघाई फैक्ट्री में काम करने वाले वर्कर्स को जानकारी देते हुए कहा गया कि वो अपना ब्रेक शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही टेस्ला ने शंघाई में अपना प्रोडक्शन फिलहाल के लिए बंद कर दिया।