मेक्सिको के उत्तरी शहर स्यूदाद जुआरेज की एक जेल में अज्ञात बंदूकधारियों से हमला कर दिया। इसमें 14 लोगों की जान चली गई। इस हमले का फायदा उठाते हुए 24 कैदी जेल से फरार हो गए।रिपोर्ट के अनुसार, हमले से पहले हथियारबंद लोगों ने बुलेवार्ड के पास नगरपालिका पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद एक कार का पीछा कर उसे छीन लिया। इस कार में 4 लोग बैठ हुए थे। इसके बाद में हमर में सवार हमलावरों ने जेल के बाहर सुरक्षा एजेंटों के एक अन्य समूह पर फायरिंग शुरू कर दी। प्रॉसीक्यूटर ने जानकारी दी है कि हमले के बाद जेल में भी कैदियों के बीच जंग शुरू हो गई। यह लड़ाई वहां हुई जहां आपराधिक बैंड और ड्रग कार्टेल के कैदियों की सेल में हुई। इस लड़ाई में 13 लोग बुरी तरह घायल हो गए।