Balajee News | balajeenews.com | बालाजी न्यूज
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति
No Result
View All Result
Balajee News | balajeenews.com | बालाजी न्यूज
BALAJEE NEWS
No Result
View All Result

Air Strike: बॉर्डर के पास म्यांमार की Air Strike, चीन के कैम्प विक्टोरिया पर हवाई हमला

12/01/2023
in National, World
Air Strike: बॉर्डर के पास म्यांमार की Air Strike, चीन के कैम्प विक्टोरिया पर हवाई हमला

मीडिया रिपोर्ट का दावा कि भारत की तरफ मिजोरम राज्य में स्थित फरकावन गांव में दो स्थानीय निवासियों ने कहा है कि सीमा के निकट भारत की ओर दो बम गिरे, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

भारत की सीमा पर एक प्रमुख विद्रोही शिविर पर म्यांमार सेना की बमबारी से मिजोरम के चम्फाई जिले के इलाकों में भय और दहशत फैल गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बम का एक गोला भारत की ओर गिरा। हालांकि चम्फाई जिले के एक अधिकारी के अनुसार, कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सीमा के पास नदी तट पर एक ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। म्यांमार में लगभग दो साल पुराने तख्तापलट ने क्षेत्र में अस्थिरता पैदा की है। म्यांमार के अन्य हिस्सों में इसी तरह की हवाई बमबारी ने बांग्लादेश और थाईलैंड के साथ तनाव की स्थिति बन गई है।

दरअसल म्यांमार की सेना ने मंगलवार दोपहर चिन राज्य के कैंप विक्टोरिया पर हवाई हमले शुरू किए और यह रात तक जारी रहा। चिन ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन ने कहा कि उसके पांच कैडर, जिनमें से दो महिलाएं हैं, हमलों में मारे गए।

चिन नेशनल आर्मी का मुख्यालय

कैंप विक्टोरिया चिन राज्य में एक जातीय सशस्त्र संगठन चिन नेशनल आर्मी (CNA) का मुख्यालय है। 1 फरवरी, 2021 को म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद से, इसने जुंटा के खिलाफ लड़ाई में लोकतंत्र समर्थक नागरिक मिलिशिया से हाथ मिला लिया है। कैंप विक्टोरिया के 2 से 5 किमी के दायरे में मिजोरम के फारकॉन गांव के निवासी बमबारी की आवाज सुनकर घबरा गए।

भारतीय क्षेत्र में कोई अभियान नहीं हुआ

हालांकि भारत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने इस खबर पर कहा है कि भारतीय क्षेत्र में न कोई अभियान हुआ और न ही कार्रवाई हुई। वहीं मीडिया रिपोर्ट में यह कहा है कि भारत की तरफ मिजोरम राज्य में स्थित फरकावन गांव में दो स्थानीय निवासियों ने कहा है कि सीमा के निकट भारत की ओर दो बम गिरे, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

सेना ने तख्तापलट कर हथिया ली सत्ता

उल्लेखनीय है कि एक फरवरी 2021 को म्यांमार की सेना ने तख्तापलट कर सत्ता हथिया ली थी और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आंग सान सू ची तथा उनकी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) के अन्य नेताओं को हिरासत में लेने के बाद आपातकाल घोषित कर दिया था। देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जिनमें लोकतंत्र बहाल करने की मांग उठ रही है। म्यांमा भारत के सामरिक पड़ोसियों में से एक है। दोनों देशों के बीच 1,640 किलोमीटर लंबी सीमा है।

स्रोत: tv9hindi

Previous Post

सहारा इंडिया पर SC का रुख नरम, सभी केसों का निपटारा जल्द, साथ ही जमा और रिन्यूअल लेने पर लगी रोक हट सकती है

Next Post

सुप्रीम कोर्ट में सर्वर की खराबी, कई सेवाएं बाधित

MoreArticles

दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग
Education

दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग

07/08/2025
नहीं रहे दिशोंम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मिडिया हैंडल पर साझा की दुःखद सुचना
Hazaribagh

नहीं रहे दिशोंम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मिडिया हैंडल पर साझा की दुःखद सुचना

04/08/2025
कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान के तेहत  प्रेसवार्ता
Hazaribagh

कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान के तेहत  प्रेसवार्ता

30/04/2025
ज़िला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
Hazaribagh

ज़िला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

07/01/2025
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने जताया शोक
Hazaribagh

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने जताया शोक

27/12/2024
संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में संविधान की प्रस्तावना का किया गया पाठ
Hazaribagh

संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में संविधान की प्रस्तावना का किया गया पाठ

26/11/2024
बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक,उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त ने पुराना बस स्टैंड समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिलेवासियों की शुभकामनाएं दी ।

15/11/2024
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के आदेशानुसार मतदान के 72 घंटे पूर्व के विशेष आचार आदेश जारी किये गए
Crime

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के आदेशानुसार मतदान के 72 घंटे पूर्व के विशेष आचार आदेश जारी किये गए

11/11/2024
Next Post
सुप्रीम कोर्ट में सर्वर की खराबी, कई सेवाएं बाधित

सुप्रीम कोर्ट में सर्वर की खराबी, कई सेवाएं बाधित

लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार

लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार

06/10/2025
हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन

हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन

20/09/2025
नवाबगंज के हर दिल अजीज कैसर चाचा, जोकि मुहर्रम में इमाम हुसैन की महफिल के लिए सारे शहर में विख्यात थे का रांची के  हॉस्पिटल में दुःखद निधन

नवाबगंज के हर दिल अजीज कैसर चाचा, जोकि मुहर्रम में इमाम हुसैन की महफिल के लिए सारे शहर में विख्यात थे का रांची के  हॉस्पिटल में दुःखद निधन

13/09/2025
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

23/08/2025
दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग

दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग

07/08/2025
वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा

06/08/2025
  • Editor
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy Policy

© 2025 BALAJEE NEWS Website Design By: Bala Easy

No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति

© 2025 BALAJEE NEWS Website Design By: Bala Easy