तुर्की में भूकंप का चौथा झटका महसूस हुआ है। जानकारी के मुताबिक, 24 घंटे के अंतराल में तुर्की में 5.6 रिएक्टर स्केल पर भूकंप का चौथा झटका महसूस हुआ है। वहीं, तुर्की और सीरिया में मरने वालों की संख्या 4300 से ज्यादा हो गई है।यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह दक्षिणी तुर्की में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद से कम से कम 100 आफ्टरशॉक्स 4.0 या उससे अधिक आंका गया है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक जैसे-जैसे मूल भूकंप का समय बढ़ता है, आफ्टरशॉक्स की आवृत्ति और परिमाण कम होते जाते हैं। हालांकि, 5.0 से 6.0 से अधिक आफ्टरशॉक्स अभी भी होने की संभावना है। ऐसे भूकंप से राहत कार्य में जुटे बचाव दल और मलबे के बीच फंसे लोगों के लिए खतरा हो सकता है। आफ्टरशॉक्स फॉल्ट ज़ोन के साथ 300 किलोमीटर (186 मील) से अधिक तक फैला हुआ है।