Balajee News | balajeenews.com | बालाजी न्यूज
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति
No Result
View All Result
Balajee News | balajeenews.com | बालाजी न्यूज
BALAJEE NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस 414 के आंकड़े को दोहराना तो दूर, 1991 के बाद से 200 के आंकड़े भी नहीं छू सकी है

02/04/2024
in News, Offbits, Opinion, Politics, Report
लोकसभा चुनाव 2024: NDA vs INDI? किसकी सरकार चाहते हैं लोग-पढ़ें रिजल्ट

निर्वाचन आयोग के आंकड़े बताते हैं कि 1951-52 में पहले लोकसभा चुनाव में लोकप्रियता के शिखर पर सवार कांग्रेस को 364 सीटें मिलीं थीं। पार्टी को कुल 44.99 प्रतिशत वोट मिले थे। तीसरी लोकसभा के लिए 1962 में हुए चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत भी घटा और सीटें भी। वोट 44.71 प्रतिशत रह गया, जबकि सीटें 361 पर आ गईं। 1967 में पार्टी की लोकप्रियता में और गिरावट आई। वोट घटकर 40.78 प्रतिशत और सीटें 283 रह गईं। हालांकि, 1971 में फिर से वापसी की। उसका वोट बढ़कर 43.68 प्रतिशत और सीटें 352 हो गईं। इसमें सबसे ज्यादा योगदान आंध्र प्रदेश की 28, बिहार की 39, महाराष्ट्र की 42 और उत्तर प्रदेश की 73 सीटों का था।

कांग्रेस आज उस दौर से गुजर रही है, जिस दौर से शायद ही भारत में कभी कोई पार्टी शीर्ष पर जाकर गुजरी हो। हालात ये हैं कि 1991 के बाद केवल 2009 के लोकसभा चुनाव में ही यह पार्टी 200 सीटों का आंकड़ा छू पाई। इस बार भी उसे इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए किसी चमत्कार की  ही उम्मीद करनी होगी।

आपातकाल के बाद गिरे औंधे मुंह

1977 पार्टी के लिए बहुत बुरा दौर था, जब उसे पहली बार केंद्र की सत्ता से महरूम होना पड़ा।

देश में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया हुआ था। लोकसभा का कार्यकाल नवंबर में खत्म होने वाला था। लेकिन, अचानक 18 जनवरी को चुनाव की घोषणा कर दी गई।

आपातकाल से नाराज जनता एकजुट हुई और कांग्रेस को केवल 154 सीटों पर समेट दिया। वोट प्रतिशत भी 34 फीसदी पर आ गया।

26 वर्षों में कांग्रेस के लिए यह सबसे बुरा चुनाव था। उधर, जनता पार्टी को 295 सीटें मिलीं और उसने सरकार बना ली।

1980 में चमत्कारिक वापसी                

जनता पार्टी की सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई और 1980 में मध्यावधि चुनाव कराए गए। इस चुनाव में कांग्रेस को 42.69 प्रतिशत वोट के साथ 353 सीटें मिलीं।

 बता दें  की 1984 में पार्टी इस आंकड़े को भी पार कर गई। दरअसल, प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके ही सुरक्षा गार्डों ने हत्या कर दी। इससे देश में कांग्रेस के प्रति जबरदस्त सहानुभूति की लहर उठी।                                      

1984 का रिकॉर्ड आज तक न टूटा सहानुभूति की लहर में कांग्रेस का वोट बढ़कर  48 प्रतिशत को भी पार कर गया। सीटें भी रिकॉर्ड 414 हो गईं। यह वह रिकॉर्ड है जो न तो कांग्रेस कभी दोहरा पाई और न ही पिछले 10 वर्षों में लोकप्रियता के शिखर पर पहुंची भाजपा इसके करीब पहुंची। भाजपा को 2014 में 282 सीटें और पिछले चुनाव में 303 सीटें मिलीं। इस बार भाजपा ने 400 के पार का नारा दिया है।

1989 से अकेले बहुमत नहीं 

लोकसभा में बहुमत के लिए  272 सीटों की जरूरत होती है। आंकड़े बताते हैं कि 1984 के बाद कांग्रेस को कभी भी अकेले बहुमत नहीं मिला। 1989 में उसे 39.53 प्रतिशत वोट और 197 सीटें मिलीं। 1991 में उदारीकरण के दौर में पार्टी 36.40 फीसदी वोट और 244 सीटें हासिल कर पाई। उस समय पहली बार भाजपा को 120 सीटें मिली थीं और उसका वोट 20 प्रतिशत से ज्यादा था।

हार की हैट्रिक 

कांग्रेस की स्थिति लगातार खराब होती गई, जब तक कि 2004 का चुनाव नहीं हुआ। 1996 में कांग्रेस को 140 व भाजपा को 161 सीटें मिलीं। 1998 में पार्टी ने 141 तो भाजपा ने 184 सीटें जीतीं। 1999 में भाजपा ने 182 सीटें जीत एनडीए सरकार बनाई। कांग्रेस इस बार भी 114 सीटों पर सिमट गई। उसका वोट भी 28.30 फीसदी रह गया।

Previous Post

केजरीवाल ने कहा “मुझे नहीं, आतिशी-सौरभ को…”, तो क्या अब नपेंगे आप के दोनों मंत्री

Next Post

किरणी बिरहोर की मौत पर केंद्र सरकार द्वारा एक्शन के बाद एक्टिव हुई जिला प्रशासन

MoreArticles

R. R BROTHERS टैक्सी शोरूम का शुभारंभ 7 जुलाई को बरही विधायक मनोज यादव द्वारा किया गया  कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह भी हुए उपस्थित
Entertainment

R. R BROTHERS टैक्सी शोरूम का शुभारंभ 7 जुलाई को बरही विधायक मनोज यादव द्वारा किया गया  कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह भी हुए उपस्थित

08/07/2025
कोनहरा कला में 10 वर्षों से चल रहे विनाश कारी खनन कार्य को बंद कराने की मांग
Crime

कोनहरा कला में 10 वर्षों से चल रहे विनाश कारी खनन कार्य को बंद कराने की मांग

11/06/2025
जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा और वज्रपात से सचेत रहने को लेकर जिला प्रशासन की अपील
Editorial

जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा और वज्रपात से सचेत रहने को लेकर जिला प्रशासन की अपील

22/05/2025
हजारीबाग पंचमन्दिर को लेकर राज्य सरकार की आई अधिसूचना
Dharm

हजारीबाग पंचमन्दिर को लेकर राज्य सरकार की आई अधिसूचना

20/05/2025
शहीद जयमंगल पांडेय के वंशज सचिदानंद पांडेय ने महामहिम राज्यपाल महोदय से मुलाक़ात की
Hazaribagh

शहीद जयमंगल पांडेय के वंशज सचिदानंद पांडेय ने महामहिम राज्यपाल महोदय से मुलाक़ात की

01/05/2025
कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान के तेहत  प्रेसवार्ता
Hazaribagh

कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान के तेहत  प्रेसवार्ता

30/04/2025
हजारीबाग प्रेस क्लब में दिवंगत पत्रकार टीपी सिंह और शाद्वल कुमार को दी गई श्रद्धांजलि
Hazaribagh

हजारीबाग प्रेस क्लब में दिवंगत पत्रकार टीपी सिंह और शाद्वल कुमार को दी गई श्रद्धांजलि

28/04/2025
हजारीबाग जमीन विवाद में चली गोलियां और बम, तीन गिरफ्तार
Crime

हजारीबाग जमीन विवाद में चली गोलियां और बम, तीन गिरफ्तार

16/04/2025
Next Post
किरणी बिरहोर की मौत पर केंद्र सरकार द्वारा एक्शन के बाद एक्टिव हुई जिला प्रशासन

किरणी बिरहोर की मौत पर केंद्र सरकार द्वारा एक्शन के बाद एक्टिव हुई जिला प्रशासन

R. R BROTHERS टैक्सी शोरूम का शुभारंभ 7 जुलाई को बरही विधायक मनोज यादव द्वारा किया गया  कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह भी हुए उपस्थित

R. R BROTHERS टैक्सी शोरूम का शुभारंभ 7 जुलाई को बरही विधायक मनोज यादव द्वारा किया गया  कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह भी हुए उपस्थित

08/07/2025
कोनहरा कला में 10 वर्षों से चल रहे विनाश कारी खनन कार्य को बंद कराने की मांग

कोनहरा कला में 10 वर्षों से चल रहे विनाश कारी खनन कार्य को बंद कराने की मांग

11/06/2025
जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा और वज्रपात से सचेत रहने को लेकर जिला प्रशासन की अपील

जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा और वज्रपात से सचेत रहने को लेकर जिला प्रशासन की अपील

22/05/2025
हजारीबाग पंचमन्दिर को लेकर राज्य सरकार की आई अधिसूचना

हजारीबाग पंचमन्दिर को लेकर राज्य सरकार की आई अधिसूचना

20/05/2025
शहीद जयमंगल पांडेय के वंशज सचिदानंद पांडेय ने महामहिम राज्यपाल महोदय से मुलाक़ात की

शहीद जयमंगल पांडेय के वंशज सचिदानंद पांडेय ने महामहिम राज्यपाल महोदय से मुलाक़ात की

01/05/2025
कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान के तेहत  प्रेसवार्ता

कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान के तेहत  प्रेसवार्ता

30/04/2025
  • Editor
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy Policy

© 2025 BALAJEE NEWS Website Design By: Bala Easy

No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति

© 2025 BALAJEE NEWS Website Design By: Bala Easy